शुक्रवार की सुबह मुंबई में बाकी दिनों जैसी नहीं होती। कहीं किसी थिएटर के बाहर पोस्टर लग रहे होते हैं, कहीं कोई नया चेहरा अपने पहले बड़े रिलीज का इंतजार कर रहा होता है। लेकिन कैमरा ऑन होने से बहुत पहले एक सवाल तय हो चुका होता है: इस फिल्म में चेहरा कौन होगा?
बरसों तक इस सवाल का जवाब अक्सर फिल्मी परिवारों, पुराने रिश्तों और industry के अंदर बने नेटवर्क के आसपास घूमता रहा। किसी outsider के लिए रास्ता था, लेकिन आसान नहीं था। उसे पहले यह साबित करना पड़ता था कि उसे कमरे में बुलाया भी क्यों जाए।
अब तस्वीर थोड़ी बदली है। OTT ने नए किरदारों के लिए जगह बढ़ाई है, casting directors ने auditions को ज्यादा व्यवस्थित किया है और दर्शक भी casting को पहले की तरह चुपचाप स्वीकार नहीं करते। इसी बदलाव के बीच Merit Based Casting 2026 की बहस खड़ी होती है।
लेकिन कहानी इतनी सीधी नहीं है। परिवार का नाम अभी भी दरवाजे खोल सकता है। पैसा किसी नए कलाकार को ज्यादा समय तक टिकाए रख सकता है। Market value निर्माता के फैसले को प्रभावित करती है। सवाल यह नहीं कि ये चीजें खत्म हो गई हैं या नहीं। असली सवाल यह है कि क्या talent के लिए पहले से ज्यादा दरवाजे खुल रहे हैं?
Bollywood Casting कैसे बदली: Family Connections से Professional Casting तक
पहले Bollywood casting का रास्ता कई बार परिवार और पुराने फिल्मी जान-पहचान वालों से होकर जाता था। किसी नए चेहरे के लिए ऑडिशन तक पहुंचना आसान नहीं होता था। कई बार मुश्किल ऑडिशन देने की नहीं, वहां तक पहुंचने की होती थी। अगर किसी बड़े आदमी से जान पहचान नहीं थी, तो तस्वीरें और पोर्टफोलियो लेकर स्टूडियो के चक्कर लगाते रहना पड़ता था।
अब एक बात जो चेंज होती दिख रही है बो है casting in Bollywood जो अब बिलकुल पहले जैसे दिखाई नहीं देती है। प्रोडूसर्स अब फिल्मो में अच्छे कलाकारों के लिए casting directors in Bollywood को ज्यादा पसंद कर रहे हैं और इनकी भूमिका भी पहले से ज्यादा बदल चुकी है।
बो हफ्तों और महीनो तक कहानी के किरदार में फिट होने बाले एक्टर्स का ऑडिशन करते है, यह ऐसे ही है जैसे कोयलेकि खान से कोई हीरा निकाल रहा है। अब सच्चे में बॉलीवुड में नेपोटिस्म से ज्यादा इज्जत टैलेंट को मिलती हुई दिखती है।
इसी बदलाव ने professional casting को जगह दी है। नए कलाकार के लिए अब रास्ता सिर्फ किसी निर्माता या निर्देशक की जान-पहचान से होकर नहीं जाता। ऑडिशन, ट्रेनिंग, कैमरे के सामने अभ्यास और डिजिटल पोर्टफोलियो जैसे रास्ते भी हैं। पुराने रिश्तों का फायदा आज भी मिलता है, लेकिन नए कलाकारों के लिए दरवाजा पहले से थोड़ा ज्यादा खुला है।
क्या Bollywood में Nepotism सच में कम हो रहा है?

जब nepotism in Bollywood की बात शुरू होती है, तो बहस अक्सर एक ही सवाल पर अटक जाती है: बार बार स्टारकिड को ही मौका क्यों मिलता है दूसरी तरफ उनसे ज्यादा टैलेंटेड और खूबसूरत लोगो काम मिलने में सालो लग जाते है फिर भी उन्हें बड़े रोल नहीं मिल पाते है।
अब इसके दूसरे पहलू को भी समझने की कोसिस करते है, फिल्म में पैसा लगाने बाले प्रोडूसर की नज़र से भी देखने की कोसिस करते है। जब बह करोडो रूपये एक फिल्म पर लगाता है तो उसे एक ऐसा चेहरा चाहिए जो फिल्म में लगे पैसे को रिकवर करा सके। प्रोडूसर स्टारकिड को कास्ट करना ज्यादा पसंद करते बजाये नए ऐसे एक्टर के जिसका कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड न हो। स्टारकिड को कास्ट करने से बड़े बड़े एक्टर से फिल्म को फ्री में प्रमोशन मिल जाता है जिससे प्रोडूसर को फायदा होता है।
यहीं से star kids in Bollywood को मिलने वाला पहला फायदा समझ आता है। उन्हें सिर्फ टैलेंट के दम पर शुरुआत नहीं करनी पड़ती। परिवार का नाम उन्हें वह मौका पहले दे सकता है, जिसके के लिए एक टैलेंटेड एक्टर सालो तक अपनी एड़ी प्रोडूसर केऑफिस में जाकर रगड़ते है। लेकिन असली कहानी फिल्म रिलीज होने के बाद शुरू होती है।
पहली फिल्म तक पहुंचने के लिए परिवार मदद कर सकता है। दूसरी, तीसरी और चौथी फिल्म के लिए दर्शकों का भरोसा चाहिए। अगर अभिनय कमजोर है, तो बड़ा surname भी टिकट खिड़की पर हमेशा काम नहीं करता। यही वजह है कि Bollywood nepotism की बहस सिर्फ इस बात पर खत्म नहीं हो सकती कि किसे पहला मौका मिला।
पहला मौका परिवार दिला सकता है, लेकिन लंबे समय तक दर्शकों की नजर में बने रहने के लिए काम ही बोलता है।
OTT Platforms ने Casting का Game कैसे बदला?
थिएटर में फिल्म चलाने का हिसाब थोड़ा अलग है। पहले ही दिन में फिल्म की हाइप बनाना होती है जिससे फिल्म आगे चलकर अच्छी कमाई कर सके तो यहाँ असली खेल शुरू होता है स्टारकिड की फिल्म के को प्रमोट करने आये बड़े चेहरे जिससे फिल्म की बड़ी हाइप मिलती है। लेकिन OTT casting की तस्वीर थोड़ी अलग है।
यहां कहानी सिर्फ दो ढाई घंटे में खत्म नहीं होती। कई बार एक सीरीज में 8 से 10 घंटे की कहानी होती है, और इतने लंबे सफर में सिर्फ एक बड़ा स्टार पूरी कहानी को अपने कंधे पर नहीं उठा सकता। यहाँ जरुरी होता है टैलेंटेड एक्टर्स को कास्ट करना जो अच्छी कहानी के साथ साथ अपनी एक्टिंग स्किल्स को आगे लेकर जा सके।
यहीं नए कलाकारों के लिए रास्ता खुलता है। किसी किरदार को उम्र, बोली, चाल-ढाल और उसके अपने अंदाज वाला चेहरा चाहिए, तो सिर्फ मशहूर नाम होना काफी नहीं होता। दर्शक को किरदार बनावटी नहीं, अपना-सा लगना चाहिए। इसी वजह से acting opportunities in Bollywood का दायरा भी बड़ा हुआ है।
पंचायत, Gangs of Wasseypur, पाताल लोक और मिर्जापुर जैसी सीरीज ने दर्शकों को ऐसे कई चेहरे दिए जिन्हें लोग उनके किरदारों के नाम से याद रखने लगे। किसी ने गांव के किरदार में अपनी जगह बनाई, किसी ने पुलिस वाले या छोटे शहर के आम आदमी को इतना सच्चा निभाया कि चेहरा कहानी का हिस्सा बन गया।
यही OTT की सबसे बड़ी दिलचस्पी है। यहां नया कलाकार सिर्फ “नया चेहरा” बनकर नहीं आता। अगर वह किरदार को सच में जी लेता है, तो दर्शक उसे याद रखते हैं। और एक बार दर्शक किसी कलाकार को याद रखने लगे, तो अगला मौका पाने की कहानी भी बदल सकती है।
मुझे यहाँ एक खास बदलाव बहुत दिलचस्प लगता है। कुछ साल पहले तक, किसी नए चेहरे को देखकर सबसे पहला सवाल यही होता था कि “इस व्यक्ति को कौन जानता है?” लेकिन अब यह सोच धीरे-धीरे बदल रही है। लोग अक्सर सोचते हैं, “इस रोल के लिए इससे बेहतर कोई नहीं हो सकता।”
मेरे लिए, यह बदलाव नए एक्टर्स के लिए सबसे बड़ी उम्मीद जगाता है। भले ही वे अभी मशहूर न हों, लेकिन अगर उनका लुक किरदार के लिए एकदम सही है और उनकी एक्टिंग दर्शकों का दिल जीत लेती है, तो अगली बार वे सिर्फ़ एक “नया चेहरा” नहीं रह जाते।
क्या Audience अब Casting को पहले से ज्यादा गंभीरता से देखती है?

दर्शक अब पहले से कहीं ज्यादा जागरूक हैं। वे वर्ल्ड सिनेमा, कोरियन ड्रामा और इंटरनेशनल सीरीज देख रहे हैं। ऐसे में अगर किसी हिंदी फिल्म में एक गरीब गांव वाले के किरदार में कोई ऐसा एक्टर कास्ट कर दिया जाए जिसका चेहरा या बॉडी लैंग्वेज उस परिवेश से मेल न खाता हो, तो ऑडियंस उसे तुरंत नकार देती है।
अब लोग ‘मिसकास्टिंग’ (miscasting) पर सोशल मीडिया पर खुलकर लिखते हैं। ऑडियंस का यह सीधा फीडबैक प्रोड्यूसर्स को डराता है। इसी डर ने इंडस्ट्री को मजबूर किया है कि वे किरदारों को सिर्फ स्टारडम के पैमाने पर न तौलें, बल्कि सही रोल के लिए सही इंसान चुनें।
Outsider Actors के सामने असली बाधा क्या है?
बाहर से देखने पर ऐसा लगता है कि outsider actors in Bollywood के लिए अब सब कुछ बहुत आसान हो गया है। पर हकीकत में टैलेंट से पहले फाइनेंस की दीवार खड़ी होती है।
मुंबई जैसे महंगे शहर में बिना किसी निश्चित इनकम के सालों तक टिके रहना, खुद को ग्रूम करना, पोर्टफोलियो अपडेट रखना और लगातार ऑडिशन देना—यह सब बहुत पैसा और मानसिक धैर्य मांगता है। opportunities for outsider actors निश्चित रूप से बढ़ी हैं, लेकिन इंडस्ट्री का स्ट्रक्चर आज भी ऐसा है कि बिना मजबूत आर्थिक बैकअप के शुरुआती कुछ साल निकालना किसी भी नए एक्टर के लिए सबसे बड़ी चुनौती है।
Outsider vs Star Kids: फर्क सिर्फ surname का नहीं है
जब हम outsider vs star kids की बात करते हैं, तो मुकाबला कभी भी बराबरी का नहीं होता। एक स्टार किड बचपन से ही कैमरे, पीआर (PR) एजेंसियों, स्टाइलिंग टीम और इंडस्ट्री के तौर-तरीकों के बीच बड़ा होता है। उन्हें यह पता होता है कि मीडिया से कैसे बात करनी है और किस डायरेक्टर के विजन में कैसे फिट बैठना है।
वहीं, new actors in Bollywood को यह सब खुद, गलतियां कर-करके सीखना पड़ता है। प्रोड्यूसर के नजरिए से भी देखें तो स्टार किड को कास्ट करने पर फिल्म को रिलीज से पहले ही मुफ्त की मीडिया कवरेज मिल जाती है। आउटसाइडर को यह विजिबिलिटी अपने काम से कमानी पड़ती है।
| पहलू | Outsider Actor | Star Kid |
|---|---|---|
| पहला मौका | अक्सर ऑडिशन और अपने काम से रास्ता बनाना पड़ता है | परिवार की पहचान से शुरुआती मौका मिल सकता है |
| इंडस्ट्री की पहचान | खुद बनानी पड़ती है | परिवार के नाम से पहले से पहचान मिल सकती है |
| मीडिया का ध्यान | अपने काम से ध्यान खींचना पड़ता है | परिवार और नाम से शुरुआत में चर्चा मिल सकती है |
| इंडस्ट्री को समझना | काम करते-करते सीखना पड़ता है | बचपन से इंडस्ट्री के माहौल से परिचय हो सकता है |
| शुरुआती सहारा | अक्सर खुद का संघर्ष और पैसा | परिवार से आर्थिक और पेशेवर मदद मिल सकती है |
यह फर्क साफ़ दिखाई देता है फिल्म इंडस्ट्री में लेकिन इस फर्क लो पहले मौके तक रखना ठीक नहीं हैं। Star kid को शुरुआत में जो पहचान और सहारा मिल जाता है, आउटसाइडर को बो ही जगह बहुत सरे ऑडिशन अपनी कड़ी मेहनत और लगातार कोसिस करते रहने से मिलती है।
Merit Based Casting 2026: क्या सच में नया दौर शुरू हो रहा है?
इंडस्ट्री के बदलते ग्राफ को देखकर यह कहा जा सकता है कि Bollywood casting trends 2026 पूरी तरह से परफॉर्मेंस और टैलेंट पर केंद्रित होने जा रहे हैं।
कॉर्पोरेट स्टूडियोज अब रिस्क मैनेजमेंट पर काम करते हैं। वे ऐसी फिल्मों पर पैसा नहीं लगाना चाहते जो सिर्फ एक बड़े नाम के सहारे चलें, लेकिन जिनकी स्क्रिप्ट या कास्टिंग कमजोर हो। talent based casting अब कोई आर्ट-हाउस सिनेमा का कांसेप्ट नहीं रह गया है; यह मेनस्ट्रीम कमर्शियल बॉक्स ऑफिस की भी जरूरत बन गया है। हम धीरे-धीरे एक ऐसे इकोसिस्टम की तरफ बढ़ रहे हैं जहां ऑडिशन रूम में दी गई आपकी परफॉर्मेंस ही आपके भविष्य का फैसला करेगी।
Merit Based Casting की अपनी सीमाएं भी हैं
इस सब के बावजूद, हमें यथार्थवादी होना पड़ेगा। 100% merit based casting एक आदर्श स्थिति है, जो शायद किसी भी कमर्शियल आर्ट फॉर्म में पूरी तरह से लागू नहीं हो सकती।
सिनेमा सिर्फ कला नहीं, एक करोड़ों का बिजनेस है। कई बार Bollywood newcomers को इसलिए रिजेक्ट कर दिया जाता है क्योंकि उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स कम होते हैं, या फिर किसी स्थापित एक्टर को इसलिए कास्ट कर लिया जाता है क्योंकि उसके नाम से सैटेलाइट (satellite) राइट्स अच्छे दाम पर बिक जाते हैं। टैलेंट जरूरी है, लेकिन मार्केट वैल्यू, पीआर और आपकी कमर्शियल अपील आज भी कास्टिंग का एक बहुत बड़ा हिस्सा हैं।
एक चीज मुझे इस पूरे बदलाव में बार बार खटकती है। किसी ऐसे एक्टर ( जिसका कोई फ़िल्मी बैकग्राउंड ) नहीं है, उसके लिए ऑडिशन तक पहुंचने का रास्ता तो जरूर खुला है, यह अच्छी बात है।
अब सबसे बड़ा सबाल यही आता है क्या इतना ही काफी है? जब जब मैंने इस बात को समझने की कोशिस की एक बात साफ लगी है: ऑडिशन मिलना और फिल्म में काम मिलना बिना किसी फ़िल्मी फैमिली के दोनों के बीच अभी भी काफी लंबा रास्ता है। शायद बॉलीवुड में नए कलाकारों जो फिल्मो में काम करना चाहते है की असली लड़ाई यहीं से शुरू होती है
तो Bollywood में असली बदलाव क्या है?
Bollywood film industry कभी भी रातों-रात नहीं बदलती। यह सच है कि नेपोटिज्म कभी पूरी तरह खत्म नहीं होगा, क्योंकि इंडस्ट्री में परिवार हमेशा एक दूसरे को सपोर्ट करेंगे। लेकिन असली बदलाव यह है कि अब फिल्म ऑडिशंस (film auditions) और टैलेंट का एक समानांतर, बेहद मजबूत सिस्टम बन चुका है।
Merit-Based Casting 2026 का मतलब यह नहीं है कि स्टार किड्स फिल्में नहीं करेंगे; इसका मतलब यह है कि अब एक आउटसाइडर एक्टर को भी अपना टैलेंट दिखाने के लिए एक साफ, पारदर्शी और प्रोफेशनल रास्ता मिलेगा। अब आपको काम मांगने के लिए किसी पार्टी में जाने की जरूरत नहीं है; अगर आपमें हुनर है, तो कास्टिंग डायरेक्टर खुद आपको ढूंढ लेंगे।
Conclusion
इस पूरी कहानी को समझने के बाद मुझे इतना जरूर लगता है कि बॉलीवुड की कास्टिंग बदली है, लेकिन नए एकटर्स जिनको कुछ लोग या कुछ सेलेवेरेटी आउटसाइडर भी बोलते है उनके लिए फिल्मो में अपनी जगह बनाना आज आसान नहीं है। Merit Based Casting 2026 ने नए कलाकारों के लिए कुछ नए रास्ते जरूर खोले हैं, खासकर OTT की वजह से, लेकिन परिवार, पैसा और पहचान की ताकत अभी खत्म नहीं हुई है।
अगर इस पूरी कहानी को एक लाइन में कहूं, तो भाई भतीजावाद (नेपोटिस्म ) आज भी बॉलीवुड का एक काला हिस्सा है इससे इंकार नहीं किया जा सकता है, लेकिन नए कलाकारों के लिए दरवाजा पहले से थोड़ा ज्यादा खुला है। अब उस दरवाजे से कितनी दूर तक जाना है, यह आखिरकार कलाकार के काम और उसे मिलने वाले मौकों पर निर्भर करता है।
और अब मैं आपसे जानना चाहता हूं।
इस पूरी कहानी में आपको बॉलीवुड में होने बाली कास्टिंग को लेकर ऐसी कौन सी बात का पता लगा, जो आप पहले नहीं जानते थे? नीचे कमेंट में जरूर बताइए।
और अगर आपके किसी दोस्त, भाई, बहन या परिवार में कोई बॉलीवुड में आने का सपना देख रहा है, अपनी नॉलेज और हमारा यह आर्टिकल उनके साथ जरूर शेयर करिये।
FAQ (Frequently Asked Questions)
Casting agencies कैसे काम करती हैं?
Casting agencies और कास्टिंग टीम कहानी के किरदारों की जरूरत समझकर कलाकारों की तलाश करती हैं। इसके बाद उनकी जानकारी देखी जाती है, ऑडिशन या स्क्रीन टेस्ट कराया जा सकता है और चुने गए कलाकारों को निर्देशक या निर्माण टीम के सामने रखा जाता है।
क्या थिएटर बैकग्राउंड होना फिल्मों में कास्टिंग के लिए जरूरी है?
नहीं, थिएटर बैकग्राउंड होना जरूरी नहीं है। लेकिन थिएटर से कलाकार को आवाज, हाव-भाव, संवाद बोलने और किरदार को समझने की अच्छी तैयारी मिल सकती है। ये खूबियां कैमरे के सामने भी काम आती हैं।
क्या सोशल मीडिया पर लोकप्रियता कास्टिंग में मदद करती है?
कुछ व्यावसायिक फिल्मों और कार्यक्रमों में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता को ध्यान में रखा जा सकता है, लेकिन सिर्फ फॉलोअर्स होने से कास्टिंग तय नहीं होती। एक गंभीर कलाकार के लिए ऑडिशन, अभिनय और किरदार के लिए उसकी उपयुक्तता ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकती है।
क्या नए कलाकारों के लिए OTT एक महत्वपूर्ण रास्ता है?
हाँ, OTT नए कलाकारों के लिए एक अहम प्लेटफ़ॉर्म बन गया है। लंबी कहानी कहने के तरीके से अलग-अलग तरह के किरदारों को दिखाने का मौका मिलता है, जिससे कलाकारों को अपनी एक्टिंग स्किल्स दिखाने के लिए ज़्यादा समय मिलता है। यही वजह है कि कई नए चेहरे अपने किरदारों के ज़रिए दर्शकों से जुड़ पाए हैं।
बॉलीवुड में नए चेहरों को सबसे ज़्यादा रिजेक्शन का सामना क्यों करना पड़ता है?
एक्टिंग अकेले कारण नहीं हो सकती। गलत रोल के लिए अप्लाई करना, बहुत अधिक एक्टिंग करना या कास्टिंग की आवश्यकताओं को नहीं समझना भी रिजेक्शन की वजह हो सकता है। कई नए एक्टर्स के लिए सही भूमिका के लिए खुद को अच्छे से प्रस्तुत करना असली चुनौती है।

I’m Mukeem Uddin, founder of CinemaVinema and a cinema writer. I write about character actors, filmmaking, casting, storytelling, and the business of Hindi cinema. My focus is on the stories and details that often get overlooked in mainstream coverage.
