राजपाल यादव ने सिर्फ लोगों को हंसाने का काम नहीं किया है, फिर भी आज लोग उन्हें सबसे पहले एक कॉमेडियन के रूप में ही याद करते हैं। अगर हम बिल्कुल शुरू से Rajpal Yadav filmography देखें तो शूल और जंगल से लेकर मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं, मैं मेरी पत्नी और वो और अर्ध जैसी फिल्में मिलती हैं जिसमे उन्होंने कॉमेडी से अलग हटकर बहुत ही दमदार और सीरियस एक्टिंग की है। इन फिल्मों को देखकर हम सोचने लगते हैं कि आखिर उनकी असली पहचान क्या है।
यही Rajpal Yadav career की सबसे मजेदार बात है। जिस इंसान का नाम सुनते ही हमें छोटे पंडित जैसे किरदार याद आने लगते हैं, उसी इंसान ने ऐसे काम भी किए हैं जिनमें हंसी मजाक बिल्कुल नहीं था बस जिंदगी ही असली सच्चाई और उनकी सबसे सीरियस एक्टिंग थी। फिर भी लोग उन्हें सबसे ज्यादा उनके हंसाने वाले किरदारों से ही क्यों पहचानते हैं?
राजपाल यादव का सफर नाटकों से शुरू हुआ था। एक्टिंग की पढ़ाई और शुरुआती स्ट्रगल के बाद उन्होंने फिल्मों में छोटे किरदारों से शुरुआत की। शूल में उनका छोटा सा ही किरदार था जिसमे उन्होंने ऐसी एक्टिंग की थी मैं एक्टर भी उनकी एक्टिंग दंग रह थे, जिसके बाद ‘जंगल’ फिल्म में ‘सिप्पा’ का किरदार उनके Rajpal Yadav career का एक बहुत अहम हिस्सा बना। इसके बाद उन्होंने लोगों को हंसाने वाले कई किरदार निभाए, जिससे बहुत सारे लोग उन्हें जानने लगे।
लेकिन अगर हम उनकी कहानी को यहीं रोक दें, तो एक बहुत जरूरी बात छूट जाएगी। ‘मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं’ में मेन किरदार हो, मैं मेरी पत्नी और वो में एक बिल्कुल अलग तरह का काम हो या अर्ध जैसी फिल्म इन सबको साथ रखकर देखने पर पता चलता है कि वे कितने शानदार एक्टर हैं।
इसलिए सवाल यह नहीं है कि उन्होंने हंसाने वाली कितनी फिल्में कीं। असली सवाल यह है कि जिस इंसान ने इतने अलग अलग तरह के किरदार किए उसकी पहचान आखिर एक ही तरह के काम से सबसे ज्यादा क्यों जुड़ गई?
इसी सवाल के साथ उनकी Rajpal Yadav filmography को देखना और भी अच्छा लगता है। नाटकों और शुरुआती फिल्मों से लेकर शूल, जंगल हंसाने का एक लंबा दौर, एक ही तरह के काम की छाप और बाद के गंभीर किरदार उनके सफर का हर हिस्सा एक नई बात बताता है।
और शायद यही वह बात है जिसे राजपाल यादव को याद करते समय हम सबसे ज्यादा भूल जाते हैं।
Rajpal Yadav का शुरुआती सफर: रंगमंच, NSD और फिल्मों तक पहुंचने की कहानी

Rajpal Yadav के एक्टिंग सफर की शुरुआत फिल्मों से पहले रंगमंच से हुई। शाहजहांपुर में theatre करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की पक्की और प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली और आगे चलकर National School of Drama (NSD) पहुंचे। यह हिस्सा उनके career को समझने के लिए जरूरी है, क्योंकि फिल्मों में पहचान बनाने से पहले ही उन्हें थिएटर और स्टेज पर एक्टिंग का अच्छा खासा एक्सपीरियंस मिल चुका था।
NSD में 1994 से 1997 तक training लेने के बाद Rajpal Yadav मुंबई पहुंचे। यहां से उनका फिल्मी सफर छोटे रोल्स और television के काम से आगे बढ़ा। शुरुआती दौर में उन्हें ऐसे किरदार नहीं मिले जिनसे रातोंरात बड़ी पहचान बन जाए। उन्हें धीरे धीरे अपनी जगह बनानी पड़ी।
टेलीविज़न के बाद फिल्मों में भी शुरुआत छोटे किरदारों से हुई। इसी दौर में 1999 की शूल उनके शुरुआती film career का एक अहम पड़ाव बनी। ई. निवास के निर्देशन और राम गोपाल वर्मा के निर्माण में बनी इस फिल्म में Rajpal Yadav ने एक छोटा किरदार अदा किया था। किरदार छोटा था, लेकिन यह उनके लिए आगे बढ़ने की एक सीढ़ी बना।
Shool को Rajpal Yadav के करियर की बड़ी सफलता कहना सही नहीं होगा। इसका महत्व उनके जीवन में कुछ और था। यह उन शुरुआती फिल्मों में शामिल थी जिनसे वह बड़े पर्दे पर नजर आने लगे और आगे के काम के लिए रास्ता बना। इसके बाद Jungle आया, और वहीं से उनके करियर की दिशा तेजी से बदलने लगी।
Jungle ने Rajpal Yadav के करियर में कैसे बड़ा मोड़ ला दिया?
साल 2000 में आयी फिल्म Jungle राजपाल यादव के करियर का एक बहुत बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुई। इस फिल्म में उन्होंने Sippa का रोल अदा किया था जो आगे चलकर बनी उनकी कॉमेडी बाली इमेज से बिल्कुल उल्टा था। यहाँ उन्हें लोगों को हंसाने के बजाय एक ऐसा विलेन बनना था जिससे डर लगे। यही सबसे बड़ा चेंज Jungle फिल्म को उनकी पूरी लिस्ट में सबसे अलग बनाता है, क्योंकि इस रोल से उन्होंने दिखा दिया कि राजपाल यादव सिर्फ हंसाने वाले रोल्स तक ही बंधकर रहने वाले एक्टर नहीं हैं।
इस फिल्म में राजपाल यादव ‘सिप्पा’ नाम के एक खूंखार आतंकवादी के रोल में नजर आते हैं, वीरप्पन और चंदन तस्करों के काले कारनामों पर बुनी गई इस कहानी में वैसे तो सुशांत सिंह मेन विलेन थे, लेकिन राजपाल यादव ने अपने छोटे से खौफनाक रोल से पूरी महफिल लूट ली।, लेकिन सिप्पा के किरदार में राजपाल यादव ने जो साइकोलॉजिकल क्रूरता पेश की, वह दर्शकों को भीतर तक डराने वाली थी। सिप्पा के पास कोई भारी-भरकम डायलॉगबाजी नहीं थी। उसकी आंखों में एक सनक थी और उसके काम करने का तरीका बेहद ठंडा और हिंसक था।
राजपाल यादव ने इस किरदार को इतने यथार्थवादी ढंग से निभाया कि इस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें ‘बेस्ट एक्टर इन अ नेगेटिव रोल’ का सैंसुई स्क्रीन अवार्ड (Sansui Screen Award) मिला। ‘जंगल’ सिर्फ एक हिट फिल्म नहीं थी; यह Rajpal Yadav Jungle turning point था। इस परफॉर्मेंस ने बॉलीवुड के निर्देशकों को यह साफ संदेश दिया कि यह अभिनेता केवल बैकग्राउंड में खड़े रहने के लिए नहीं बना है। एक छोटे कद का व्यक्ति पर्दे पर कितना विशाल और खतरनाक लग सकता है, यह ‘जंगल’ ने साबित किया।
कॉमेडी ने पहचान बदलने से पहले, Rajpal Yadav गंभीर और अलग तरह के किरदार निभा चुके थे
राजपाल यादव ने कॉमेडी फिल्मे साइन करने से पहले यह यूँ कहे उन्हें ,कॉमेडी फिल्मे मिलने से पहले से उन्हें कुछ ऐसे सीरियस और दिमाग में बसने बाले ऐसे किरदार चुने जो आज भी उनकी एक्टिंग स्किल्स का लोहा मानबाते है।
उनकी शुरुआती चॉइसेस से यह साफ पता चलता है कि वे खुद को किसी एक रोल में बांधने के बजाय दुनिया को अपनी असली एक्टिंग रेंज दिखाना चाहते थे।
2001 में मधुर भंडारकर की फिल्म चांदनी बार में राजपाल यादव ने इकबाल का रोल किया था, जो उनकी आज की कॉमेडी इमेज से बिल्कुल अलग था। जो लोग राजपाल की शुरुआती फिल्मों के बारे में नहीं जानते, वे अगर इस फिल्म को देखेंगे तो समझ जाएंगे कि वो सीरियस रोल्स में कितनी आसानी से ढल जाते हैं।
फिल्म में मुंबई के क्राइम और अंडरवर्ल्ड को बहुत ही अंदर से दिखाया गया है और इकबाल भी उसी गंदे माहौल का हिस्सा है। राजपाल यादव ने इस किरदार को हंसाने के बजाय एकदम खौफनाक और सीरियस अंदाज़ में निभाया। ‘जंगल’ के सिप्पा के बाद यह उनके करियर की दूसरी ऐसी फिल्म थी, जिसने दुनिया को उनका एक अलग ही रूप दिखाया।
उस दौर में फिल्ममेकर्स उन्हें उन किरदारों के लिए पहली पसंद मान रहे थे जिन्हें पर्दे पर थोड़ा कच्चा, सच्चा और मिट्टी से जुड़ा हुआ दिखना होता था। उनकी आंखों की तीव्रता उन्हें किसी भी ग्रे या डार्क किरदार में आसानी से फिट कर देती थी।
“मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूँ”: राजपाल यादव का अनोखा लीड रोल
2003 में आई चंदन अरोड़ा की फिल्म मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं में Rajpal Yadav ने राजेश्वर सिंह यानी राजा का लीड रोल निभाया था। उनके करियर में यह फिल्म इसलिए सबसे अलग है क्योंकि यहाँ उन्होंने अपनी कॉमेडियन बाली छबि हटकर अपनी एक्टिंग से पुरे बॉलीवुड को हैरान कर दिया था जिससे उन्हें एक अलग ही पहचान मिली।
इस बार उन्हें एक ऐसे सीधे साधे इंसान के रूप में कहानी को आगे बढ़ाना था, जो चुटकी के सपने और उसके सफर से दिल से जुड़ा हुआ है। यह फिल्म साफ़ दिखाती है कि राजपाल सिर्फ साइड रोल या हंसाने के लिए नहीं, बल्कि अकेले अपने दम पर पूरी फिल्म को लीड एक्टर के तौर पर संभालने का दम रखते हैं।
यह कहानी एक साधारण गांव की लड़की चुटकी (अंतरा माली) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मुंबई जाकर बॉलीवुड की टॉप हीरोइन बनने का सपना देखती है। राजा उसका बचपन का दोस्त है। वह चुटकी से चुपचाप प्यार करता है और बिना किसी स्वार्थ या शर्त के उसके सपने को अपना मानकर उसे सच करने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा देता है।
यह रोल बॉलीवुड के किसी भी टिपिकल ‘लीड हीरो’ के सांचे में बिल्कुल फिट नहीं बैठता था। इसमें कोई मेलोड्रामा, एक्शन या हीरोइज्म नहीं था। राजपाल यादव ने इस रोल में एक ऐसे इंसान की मासूमियत और सपोर्टिव नेचर को पकड़ा, जो पूरी तरह से दूसरे के लिए समर्पित है। उनकी परफॉर्मेंस बहुत ग्राउंडेड और सटल (subtle) थी। यह फिल्म इस बात का मजबूत प्रमाण है कि वे पूरी फिल्म के इमोशनल ग्राफ को एक मुख्य अभिनेता के तौर पर अपने कंधों पर संभाल सकते हैं और दर्शकों के साथ एक गहरा साइकोलॉजिकल कनेक्ट बना सकते हैं।
Main, Meri Patni Aur Woh: एक अलग तरह का लीड रोल

2005 में आई फिल्म मैं मेरी पत्नी और वो में Rajpal Yadav ने मिथिलेश शुक्ला का मेन किरदार निभाया। इस फिल्म में बो एक ऐसे किरदार में होता है जो अपनी बीबी और उसकी तरक्की से जलन महसूस करता है। यह किरदार उनकी कॉमेडी वाली पहचान से काफी अलग था, क्योंकि कहानी का बड़ा हिस्सा मिथिलेश की असुरक्षा, आत्मविश्वास की कमी और अपने रिश्ते को लेकर पैदा हुए डर के आसपास घूमता है।
मिथिलेश लखनऊ विश्वविद्यालय में एक लाइब्रेरियन है। वह एक आम, छोटे कद और औसत शक्ल-सूरत वाला इंसान है, जिसकी शादी वीणा (ऋतुपर्णा सेनगुप्ता) से हो जाती है। वीणा उससे लंबी है, ज्यादा पढ़ी-लिखी है, आधुनिक विचारों वाली है और बेहद खूबसूरत है।
इस फिल्म में राजपाल यादव ने एक पुरुष के भीतर पनपने वाली असुरक्षा (insecurity) और हीन भावना (inferiority complex) को बेहद संवेदनशीलता के साथ पेश किया। मिथिलेश के मन में अपनी पत्नी को लेकर जो शक और डर पैदा होता है—कि क्या वह सच में उसके लायक है, या कोई और व्यक्ति वीणा के लिए बेहतर मैच हो सकता है—उसे राजपाल ने बिना किसी लाउड ड्रामे के पर्दे पर जिया। उनकी झिझक भरी चाल-ढाल, नर्वस आंखें और अपनी ही पत्नी के सामने खुद को छोटा महसूस करने की असहजता, इस परफॉर्मेंस को हिंदी सिनेमा की सबसे अंडररेटेड और मनोवैज्ञानिक रूप से मजबूत लीड परफॉर्मेंसेस में से एक बनाती है। उन्होंने इंसानी उलझनों को बिना किसी बनावट के पर्दे पर पेश किया।
कॉमेडी कैसे राजपाल यादव की सबसे पहचान वाली पहचान बन गई
‘जंगल’, ‘चांदनी बार’ और ‘मैं, मेरी पत्नी और वो’ जैसी फिल्मों से अपनी गंभीर और संवेदनशील पहचान बनाने वाले राजपाल यादव अचानक मेनस्ट्रीम सिनेमा के सबसे बड़े कॉमिक स्टार कैसे बन गए? इसका जवाब 2003 के बाद की कुछ बड़ी कमर्शियल फिल्मों में छिपा है।
‘हंगामा’ (2003), ‘मुझसे शादी करोगी’ (2004), ‘चुप चुप के’ (2006), ‘फिर हेरा फेरी’ (2006), ‘ढोल’ (2007) और ‘भूल भुलैया’ (2007)—इन फिल्मों ने राजपाल यादव को घर-घर में मशहूर कर दिया और उनकी पूरी पब्लिक इमेज को बदल कर रख दिया। खास तौर पर डायरेक्टर प्रियदर्शन के साथ उनके कोलैबोरेशन ने उन्हें बॉलीवुड का सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद कॉमेडी चेहरा बना दिया।
उनकी comedy वाली पहचान जिन फिल्मों से सबसे ज्यादा मजबूत हुई, उनमें ये नाम खास हैं:
- Hungama (2003)
- Mujhse Shaadi Karogi (2004)
- Chup Chup Ke (2006)
- Phir Hera Pheri (2006)
- Dhol (2007)
- Bhool Bhulaiyaa (2007)
उनकी कॉमिक टाइमिंग अकल्पनीय थी। वे शारीरिक हास्य (physical comedy) और अपनी तेज डायलॉग डिलीवरी का ऐसा मिश्रण पेश करते थे कि दर्शक खुद को हंसने से रोक नहीं पाते थे। ‘चुप चुप के’ में जूते खाने वाले ‘बांड्या’ की लाचारी हो या ‘भूल भुलैया’ में अगरबत्ती से खुद को बचाने वाले ‘छोटे पंडित’ का पागलपन, वे हर सीन में इस कदर हावी हो जाते थे कि अक्षय कुमार, शाहिद कपूर या सलमान खान जैसे बड़े लीड एक्टर्स के सामने भी पूरी महफिल लूट ले जाते थे।
बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी फिल्मों की इस लगातार सफलता ने एक स्पष्ट पैटर्न तैयार कर दिया: उनकी कॉमेडी हिट हुई -> दर्शकों ने उन्हें एक कॉमेडियन के रूप में याद रखा -> और कमर्शियल फिल्ममेकर्स ने उन्हें उसी सुरक्षित कॉमिक फॉर्मूले में बार-बार रिपीट करना शुरू कर दिया।
क्या राजपाल यादव को सिर्फ कॉमेडियन के किरदारों तक सीमित कर दिया गया था?
जब कोई अभिनेता किसी एक विधा (genre) में लगातार और भारी सफलता हासिल करने लगता है, तो कमर्शियल फिल्म इंडस्ट्री उसे एक टाइपकास्ट (typecast) के सांचे में कैद कर देती है। राजपाल यादव के साथ भी ठीक यही हुआ।
Rajpal Yadav typecasting कोई स्वैच्छिक विकल्प नहीं था, बल्कि यह बाजार की मांग और मेकर्स की सुरक्षित चॉइस का नतीजा था। विभिन्न साक्षात्कारों में राजपाल यादव ने इस बात को स्पष्ट रूप से कहा है कि वे एक प्रशिक्षित अभिनेता हैं और उनके लिए कॉमेडी सिर्फ अभिनय की एक विधा है, उनकी पूरी पहचान नहीं। उन्होंने कभी कॉमेडी करने से परहेज नहीं किया और हमेशा इसे एक बहुत मुश्किल कला माना। लेकिन एक कलाकार के तौर पर वे निश्चित रूप से अपनी रेंज का विस्तार करना चाहते थे।
इंडस्ट्री और दर्शकों की एक फिक्स उम्मीद बन गई थी कि स्क्रीन पर राजपाल यादव आए हैं, तो वे हंसाएंगे ही। उनकी कॉमेडी की सफलता इतनी विशाल थी कि बड़े फिल्ममेकर्स ने उन्हें इंटेंस, नेगेटिव या डार्क रोल्स ऑफर करना लगभग बंद कर दिया। कॉमेडी उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक ताकत थी, जिसने उन्हें पैसा, शोहरत और स्टारडम दिया, लेकिन एक समय के बाद यही उनकी सबसे बड़ी व्यावसायिक सीमा (limitation) भी बन गई, जिसने उनके भीतर के गंभीर थिएटर अभिनेता को पीछे धकेल दिया।
Rajpal Yadav के Serious Roles That Deserve More Attention
टाइपकास्टिंग की इस मजबूत दीवार के बीच भी, जब भी उन्हें मौका मिला, उन्होंने अपने गंभीर और इंटेंस अभिनय से चौंकाया है। Rajpal Yadav serious roles का कैटलॉग कमर्शियल शोर-शराबे में अक्सर दब जाता है, लेकिन यह उनकी रेंज को समझने के लिए बेहद जरूरी है।
रवि कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘Bhopal: A Prayer for Rain’ (2014) इसका एक शानदार उदाहरण है। हॉलीवुड और भारतीय कलाकारों (जैसे मार्टिन शीन, कल पेन, तनिष्ठा चटर्जी) से सजी इस फिल्म में उन्होंने दिलीप नाम के एक गरीब यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री वर्कर का रोल निभाया था। भोपाल गैस त्रासदी की इस रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी में उनकी परफॉर्मेंस बेहद रुलाने वाली और एक आम मजदूर की लाचारी से भरी थी।
हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘Kaam Chalu Hai’ (2024) में उन्होंने मनोज पाटिल नाम के एक पिता का किरदार जिया। मनोज की बेटी की मौत सड़क के एक खुले गड्ढे (pothole) की वजह से हो जाती है। इसके बाद वह पिता न्याय के लिए खुद पूरे शहर के गड्ढे भरने निकल पड़ता है। इस फिल्म में राजपाल यादव ने उस गहरे दर्द, खालीपन और एक भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ आम आदमी के गुस्से को इतनी सच्चाई से महसूस करवाया है कि इसे देखते वक्त दर्शक पूरी तरह भूल जाते हैं कि यह वही अभिनेता है जिसने सालों तक उन्हें पर्दे पर हंसाया है।
अगर हम राजपाल यादव के इन सभी सीरियस रोल्स को एक साथ मिलाकर देखें, तो समझ आता है कि उनकी एक्टिंग की रेंज कितनी बड़ी है:
- Jungle , Sippa
- Main Madhuri Dixit Banna Chahti Hoon , Rajeshwar Singh
- Main, Meri Patni Aur Woh , Mithilesh Shukla
- Ardh , Shiva / Parvati
- Apurva , Jugnu
Ardh, Apurva and the Later Phase: क्या Rajpal Yadav अपनी Comedy Image तोड़ रहे हैं?
क्या राजपाल यादव अपनी कॉमिक इमेज को तोड़ने में कामयाब हो रहे हैं? पिछले कुछ सालों के उनके चुनाव यह दिखाते हैं कि वे जानबूझकर अपने कम्फर्ट जोन से बाहर आने की दिशा में ठोस कदम बढ़ा रहे हैं।
2022 में आई फिल्म ‘अर्ध’ (Ardh) में उन्होंने शिवा का रोल प्ले किया। शिवा मुंबई शहर में एक संघर्षरत एक्टर है, जो अपने परिवार का पेट पालने के लिए ‘पार्वती’ नाम की किन्नर (transgender) का रूप धरकर ट्रैफिक सिग्नल पर पैसे मांगता है। यह रोल शारीरिक और मानसिक, दोनों स्तरों पर बहुत चुनौतीपूर्ण था और उन्होंने इसे पूरी संवेदनशीलता के साथ निभाया।
इसके बाद 2023 की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ (Apurva) में उन्होंने ‘जुगनू’ नाम के एक भयानक और क्रूर डकैत की भूमिका निभाई। जुगनू का कोई उसूल नहीं है; उसकी बेखौफ क्रूरता और हत्याएं करने का ठंडा अंदाज दर्शकों को सच में डरा देता है। सालों बाद उन्हें इस तरह के एक प्योर नेगेटिव और डार्क रोल में देखकर यह साफ हो गया कि उन्होंने सालों तक कॉमेडी की चादर ओढ़ जरूर रखी थी, लेकिन ‘जंगल’ के सिप्पा वाला वह इंटेंस और खौफनाक अभिनेता आज भी उनके भीतर पूरी तरह से जिंदा और धारदार है।
राजपाल यादव की Acting Range आखिर कैसी है?

अगर आप Rajpal Yadav acting range का समग्र विश्लेषण करें, तो यह स्पष्ट होता है कि वे किसी एक जॉनर के मोहताज नहीं हैं। किसी एक जॉनर के मोहताज नहीं हैं। underrated character actors हमेशा ऐसे दिखते हैं।
एक तरफ उनकी बेजोड़ ‘फिजिकल कॉमेडी’ है जहां वे अपने पूरे शरीर, अपनी आवाज के उतार-चढ़ाव और चेहरे के भावों का इस्तेमाल दर्शकों को हंसाने के लिए करते हैं। दूसरी तरफ उनकी ‘साइलेंट इंटेंसिटी’ है, जहां वे बिना कुछ बोले, सिर्फ अपनी आंखों से ‘अपूर्वा’ का खौफ या ‘मैं, मेरी पत्नी और वो’ का डर बयां कर देते हैं।
वे ‘एवरीमैन’ (सड़क पर चलते किसी भी आम इंसान) को पर्दे पर पूरी सच्चाई के साथ जीवंत कर सकते हैं। छोटे से छोटे सपोर्टिंग रोल को भी अपनी प्रेजेंस से यादगार बना देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। कॉमेडी के लाउड ड्रामे और सीरियस रोल्स के ठहरे हुए सन्नाटे के बीच यह बैलेंस ही उन्हें बॉलीवुड के सबसे बहुमुखी (versatile) चरित्र अभिनेताओं में से एक बनाता है।
राजपाल यादव का करियर सिर्फ “Comedy Actor” कहने से कहीं ज्यादा है
Rajpal Yadav career का पूरा आर्क इस बात का गवाह है कि हिंदी सिनेमा में व्यावसायिक सफलता कई बार एक कलाकार की वास्तविक बहुमुखी प्रतिभा पर पर्दा डाल देती है।
थिएटर और NSD की अकादमिक ट्रेनिंग से लेकर ‘शूल’ के कुली तक, ‘जंगल’ के क्रूर सिप्पा से लेकर ‘चांदनी बार’ के डार्क यथार्थ तक, और फिर मेनस्ट्रीम कॉमेडी के सबसे बड़े चेहरे से लेकर ‘अपूर्वा’ के जुगनू तक—उनका सफर बहुत सी जटिल परतों से बना है। उन्होंने जो कॉमिक रोल्स किए, उन्होंने उन्हें वह स्टारडम और दर्शकों का बेपनाह प्यार दिया जिसे हासिल करना किसी भी आउटसाइडर चरित्र अभिनेता के लिए लगभग नामुमकिन होता है।
लेकिन केवल कॉमेडी के चश्मे से उनकी फिल्मोग्राफी को देखना उनके हुनर के साथ नाइंसाफी होगी। वे एक मुकम्मल कलाकार हैं, जो आपको रुला भी सकते हैं, डरा भी सकते हैं और पर्दे पर आपकी ही कमजोरियों का आईना भी दिखा सकते हैं। उनकी पहचान सिर्फ एक कॉमेडियन की नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के एक संपूर्ण अभिनेता की है।
Rajpal Yadav Filmography: उनके करियर को पहचान देने वाली खास फिल्में
नीचे दी गई यह तालिका उन चुनिंदा फिल्मों को दर्शाती है जो उनके करियर के अलग-अलग पड़ावों और अभिनय रेंज को सबसे स्पष्ट रूप से परिभाषित करती हैं:
| फिल्म | रिलीज वर्ष | किरदार | करियर में महत्व |
| शूल | 1999 | कुली | शुरुआती संघर्ष और राम गोपाल वर्मा की नजर में आने वाला काम। |
| जंगल | 2000 | सिप्पा | खूंखार नेगेटिव रोल, पहला बड़ा अवार्ड और सीरियस एक्टर की पहचान। |
| चांदनी बार | 2001 | इकबाल चमड़ी | डार्क और यथार्थवादी सिनेमा में मजबूत चरित्र चित्रण। |
| मैं माधुरी दीक्षित बनना चाहती हूं | 2003 | राजेश्वर सिंह (राजा) | एक अनकन्वेंशनल लीड हीरो के रूप में ग्राउंडेड और सटल परफॉर्मेंस। |
| हंगामा | 2003 | राजा | मेनस्ट्रीम बॉलीवुड कॉमेडी में खुद को स्थापित करना। |
| मैं, मेरी पत्नी और वो | 2005 | मिथिलेश शुक्ला | असुरक्षित पति के रूप में गहरी मनोवैज्ञानिक लीड एक्टिंग। |
| चुप चुप के | 2006 | बांड्या | कल्ट कॉमिक कैरेक्टर जिसने उन्हें घर-घर में मशहूर किया। |
| भूल भुलैया | 2007 | छोटे पंडित | आइकॉनिक कॉमेडी और फिजिकल ह्यूमर का सबसे बड़ा शिखर। |
| भोपाल: ए प्रेयर फॉर रेन | 2014 | दिलीप | ट्रेजेडी और अंतरराष्ट्रीय ड्रामा में उनकी गंभीर और लाचार भूमिका। |
| अर्ध | 2022 | शिवा / पार्वती | संघर्षरत एक्टर और किन्नर के चुनौतीपूर्ण रूप में। |
| अपूर्वा | 2023 | जुगनू | सालों बाद एक क्रूर और खौफनाक विलेन के रूप में दमदार वापसी। |
| काम चालू है | 2024 | मनोज पाटिल | एक पिता के दुख और भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ ल |
Conlusion
यह टेबल सिर्फ उनकी फिल्मो की लिस्ट नहीं है, बल्कि उनकी अब तक की पूरी कहानी को बयान करती है। आज भी जब लोग इंटरनेट पर सर्च करते हैं कि राजपाल यादव ने कुल कितनी फिल्मों में काम किया है? तो इसका जवाब सिर्फ एक नंबर नहीं है 100+ films बल्कि यह उनके करियर का लंबा संघर्ष और एक सच्चे कलाकार का दर्द है। शूल से लेकर ‘काम चालू है’ तक, हर एक फिल्म उनके जीवन का एक अलग चैप्टर है।
पूरे Rajpal Yadav Career में वे कभी दमदार विलन बने, कभी लीड रोल किया, तो कभी सपोर्ट एंड कॉमेडी किरदार में नजर आए लेकिन हर बार उन्होंने अपने रोल में जान फूंक दी।
सबसे दुख की बात तो यह है कि आज भी उनका नाम सुनते ही सबको सिर्फ छोटे पंडित याद आता है, न कि जंगल का सिप्पा या अपूर्वा का जुगनू। यही उनकी फिल्मोग्राफी का असली सच है कि दुनिया ने इतने बड़े एक्टर को सिर्फ एक कॉमेडी के डिब्बे में बंद करके रख दिया।
FAQ’s
राजपाल यादव की पहली मूवी कौन सी थी?
राजपाल यादव ने दिल क्या करे (1999) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि, इससे पहले वह टीवी और थिएटर में भी काम कर चुके थे। फिल्मी करियर की शुरुआत छोटी भूमिकाओं से हुई, लेकिन आगे चलकर उन्होंने अपनी कॉमेडी और अलग तरह के किरदारों से खास पहचान बना ली।
राजपाल यादव की कौन सी फिल्म फ्लॉप हुई है?
राजपाल यादव के करियर में अता पता लापता को सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म को उन्होंने खुद डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। इसी फिल्म से जुड़े कर्ज और कानूनी विवाद ने भी उनके करियर का मुश्किल दौर बढ़ा दिया।
राजपाल यादव पर 9 करोड़ का कर्ज कैसे हुआ था?
राजपाल यादव पर करीब 9 करोड़ रुपये का कर्ज उनकी फिल्म अता पता लापता से जुड़े मामले के बाद सामने आया था। फिल्म के निर्माण के लिए उन्होंने लोन लिया था, लेकिन फिल्म उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं कर पाई। इसके बाद कर्ज चुकाने को लेकर उन पर कानूनी और आर्थिक दबाव बढ़ता गया।
अभिनेता राजपाल यादव कितने पढ़े लिखे हैं?
राजपाल यादव ने लखनऊ के भारतेंदु नाट्य अकादमी (BNA) से एक्टिंग की ट्रेनिंग ली थी। इसके बाद उन्होंने National School of Drama (NSD), दिल्ली से भी पढ़ाई और थिएटर की ट्रेनिंग हासिल की। थिएटर से मिली इसी मजबूत नींव ने आगे चलकर उनके फिल्मी करियर में काफी मदद की।

I’m Mukeem Uddin, founder of CinemaVinema and a cinema writer. I write about character actors, filmmaking, casting, storytelling, and the business of Hindi cinema. My focus is on the stories and details that often get overlooked in mainstream coverage.
